
काली काली जय महाकाली कलकत्ते की काली
है कालो की महाकाल मेरी मैया महाकाली
कष्ट हरे भटको के सदा मंगल करने वाली
शुम्भ निशुम्भ के पाप बढ़े जब धरती पर भारी
आदि शक्ति माँ जगदम्बा तब शक्ति अवतारी हाँ
आदि शक्ति माँ जगदम्बा तब शक्ति अवतारी
लेकर खड्ग लेकर खड्ग लेकर खड्ग
तलवार चली जब काल रूप धारी
लेकर खड्ग तलवार चली जब काल रूप धारी
कूद पड़ी देखो माँ रण में छायी घटा काली
रक्त बीज संघार किया और खप्पर भरा खाली
माँ कूद पड़ी देखो माँ रण में छायी घटा काली
नैना हो गए नैना हो गए नैना हो गए
लाल हो गयी क्रोध में महाकाली
नैना हो गए लाल हो गयी क्रोध में महाकाली
धरती डगमग डोल रही गल मुंड माल डाली
देवो की रक्षा करती माँ कष्ट हरे भारी
त्राहिमान त्राहिमान त्राहिमान
में असुर सब करते भयानक रूप धारी
त्राहिमान में असुर सब करते भयानक रूप धारी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



