
हो जा दयाल कृपाल महा माई अब कि बेला Ho Ja Dayal Krupal Mahamai Jas
हो जा दयाल कृपाल महा माई अब कि बेला
जग में दुर्गा मैया आ गई वो,
मेरी केवल माँ, जग तारण माँ,
एक घड़ी घड़ी एक पल पहरा ।
पल की खबर नहीं बिसरु हो माँ ।। हो जा दयाल ।।
शिवशंकर मैया नेहत बुलाये, संग में गौरा मैया आ गई हो
मेरी केवल माँ जग तारण माँ ।। हो जा दयाल ।।
विष्णुजी नेहत बुलाये, संग में लक्ष्मी मैया आ गई हो
श्री कृष्ण मैया नेहत बुलाये, संग में राधा मैया आ गई हो
पाचो पण्डा नेहत बुलाये, संग में द्रोपदी आ गई हो
सुमर सुमर मैया तेरो जस गाये, रखियों चरण चितलायी हो
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



