
पाया है मैंने जब से आप का दीदार
हम तो दीवाने हो गए माँ..
दीवाने हो गए है मस्ताने हो गए है
तेरे दरस के दीवाने हो गए है
छोड़ेंगे दुनिया मेरी माँ
छोड़ेंगे दुनिया ना छोड़े तेरा द्वार
लक्ष्मी सरस्वती और महाकाली
तीनो मिली तो बनी माँ झंडेवाली
प्यारा है प्यारा माँ
प्यारा है प्यारा झंडेवाली का द्वार
रूप तेरा महारानी कहा भी ना जाये
कहा भी ना जाये चुप रहा बिना जाये
आओ मैया आओ मेरी माँ
आओ मैया आओ दू मै नजर उतार
द्वार तेरा झंडे वाली जैसे हो जन्नत
पूरी है करती माँ भक्तो की मन्नत
झोलियाँ भरती मेरी माँ
झोलियाँ भरती है सच्ची सरकार
कृपा है तेरी जो तेरा है साया
भक्ति में मुझको है अपनी लगाया
चरणों का दे दो मेरी माँ
चरणों का दे दो माँ सबको माँ प्यार
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

