
खीचो खीचो रे रथ जगन्नाथ जी को Kheencho Kheencho Re Rath Jagannath Ji Ko
खीचो खीचो रे
खीचो खीचो रे रथ जगन्नाथ जी को
संग लेकर सभु द्रा बलराम जी को
निकले हैं प्रभु जग कल्याण को
कर लो दर्शन नीलाचल श्याम जी को
खीचो रे, खीचो रे, खीचो रे, खीचो रे
खीचो खीचो
प्रेम सुधा अमृत बरसाते हैं
महाप्रभु हर तरफ़ कृपा लुटाते हैं
वो करुणा निधान करुणा के सागर हैं
जो सारे जग के स्वामी कहलाते हैं
हर लो हर लो रे
हर लो हर लो रे संकट सारे जीव को
मन में भर दो सबके भक्ति की प्रीत को
ये काया जग मोह माया में जकड़ी
डोर प्रभु अब तेरे रथ की है पकड़ी
बड़े बड़े प्रभु तेरे नयन प्यारे
जगन्नाथ प्रभु तुम जग के रखवारे
देख नैनों से
देख नैनों से कर दो उद्धार सभी को
जीवन कर डाला ये समर्पण तुम्हीं को
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
