
मईया जी के मन्दिर को मैंने फूलों से सजाया है,
मईया मेरी चली आओ अब आपको बुलाया है,
हो मईया जी के मन्दिर को।
मईया तू ही अम्बे है मईया तू ही काली है,
मईया जगदम्बे है तूने जगत रचाया है,
मईया तू यमुना है मईया तू सरयु है,
मईया तू गंगा है पाप जग का मिटाया है,
राम तेरा अपना है श्याम तेरा अपना है,
माँ धन्य तेरा आचल है बड़ा प्यार लुटाया है,
मईया तू जननी है तेरे कदमो में जन्नत है,
जो रहे तेरी पूजा में भव सागर तिराया है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
