
Lyrics धुन ये दिल तो पागल है dhun ye dil to paagal hai
धुन ये दिल तो पागल है
ये बंसी वैरन है, दो घड़ी चैन से न सोने दे ,
लवों पे कब, जा करके बैठी, मन चाही न होने दे,
उनके अधरों, पे लवों को, हम भी रख के देखें,
जिस रस को है, चखती बंसी, हम भी चख के देखें
प्रेम की अमृत, वर्षा में, तन मन को ना भिगोने दे,
श्याम हमारा, दिलबर है कुछ, हक हमारा होगा,
हसरतें है, दिल की दिल में, कैसे गुज़ारा होगा
कभी कहा ना, बहती गंगा में, हाथ हमे भी धोने दे,
पथरीला पथ है, टेढ़ी राहें, दूर बड़ा बरसाना,
सपना लेकर, आते हैं सब, ख़ाली पड़ता जाना
कमल सिंह ना, रोके हमे, अब जी भरके रोने दे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



