
Lyrics दिल की हर धड़कन से तेरा नाम निकलता है तेरे दर्शन को मोहन तेरा दास तरसता है dil kee har dhadakan se tera naam nikalata haitere darshan ko mohan tera daas tarasata hai
दिल की हर धड़कन से तेरा नाम निकलता है
तेरे दर्शन को मोहन तेरा दास तरसता है
जन्मों पे जनम लेकर, मैं हर गया मोहन
दर्शन बिन व्यर्थ हुआ हर बार मेरा जीवन
अब धैर्य नहीं मुझमें इतना क्यों परखता है
क्या खेल सजाया है मोहरों की तरह हमको
क्या खूब नचाया है कठपुतली सा हमको
यह खेल तेरे न्यारे बस तू ही समझता है
ये दिल पुकारता है इक बार चले आओ
दर्शन देकर प्यारे मेरी बिगड़ी बना जाओ
मेरे दिल में ओ प्यारे अरमान मचलता है
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

