
जय माता दी,
जय हो..
मां मेरी शेरावाली मैया ज्योतावाली ओ मां मेरी,
मां मेरी शेरावाली मैया ज्योतावाली,
भक्तों को दुखियों को मां तेरा सहारा,
तेरा मंदिर है न्यारा,
तुझे पूजे जग सारा,
तेरा गूंजे जय कारा,
ओ मां मेरी मां मेरी...
त्रिकूट पर्वत तेरा डेरा,
शेर सवारी मैया रंग सुनहरा,
सब की है तू मेरा कोई नहीं शेरावाली,
सबकी है तू सबकी है तू मेरा कोई नहीं पहाड़ा वाली,
भक्तों को दुखियों को मां है तेरा सहारा,
मैया सबके काज संवारे,
आन खड़ा मैं भी तेरे द्वारे,
सबकी है तू मेरा कोई नहीं मेहरा वाली सबकी है तू,
सबकी है तू मेरा कोई नहीं मेहरा वाली,
तेरा होता जय कारा,
तोड़ लिया मैंने जग से नाता,
तेरे सिवा कोई नजर ना आता,
सबकी है तू मेरा कोई नहीं ज्योतावाली सबकी है तू,
सबकी है तू मेरा कोई नहीं ज्योतावाली,
दुखियों को भक्तों को मां तेरा सहारा,
ओ मैया शेरावाली,
भरती झोली खाली,
मैया शेरावाली,
ओ भरती झोली खाली,
ओ मैया शेरावाली ओ भरती झोली खाली...
जयकारा शेरावाली दा जय कारा मेहरा वाली दा...
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



