
हंसते हंसते हर मुश्किल कट जाएगी
घबरा के खुद ही पीछे हट जाएगी
जिस माथे को तूने चूमा है ओ मां
कैसे उस पर कोई सिलवट आएगी
मां ओ मेरी मां
मेरी मां ओ प्यारी मां
क्या कोई ये जानेगा
क्या कोई ये समझेगा
कितना गहरा है मां तेरा मेरा नाता
शब्द फके फके सारे तेरे आगे
प्यार करती है तू
प्यार से भी ज्यादा
मरहम कहीं ऐसा नहीं जो काम आ जाए
तू फूक दे हर दर्द से आराम आ जाए
आंसू हरगम तेरा आँचल ढूंढेंगे
जाते जाते ही आदत जाएगी
ये जो रिश्ते सारे है रेत की दीवारे हैं
सब घरौंदे बनके के बिगड़े बारी बारी
मां ये दुनिया क्या है मेला पल दो पल का
मिलने वाले सारे बिछड़े बारी बारी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
