
जय शैलपुत्री मातामैया जय शैलपुत्री माता ।
रूप अलौकिक पावनशुभ फल की दाता ।।
जय शैलपुत्री माता ।।
हाथ त्रिशूल कमल तल मैया के साजे ।
मेरी मैया के साजे
शीश मुकुट शोभामयी मैया के साजे ।।
दक्षराज की कन्या शिव अर्धांगिनी तुम ।
माँ शिव अर्धांगिनी तुम ।
तुम ही हो सती माता पाप विनाशिनी तुम ।।
वृष भ सवारी माँ की सुन्दर अति पावन
है सुन्दर अति पावन
सभागयशाली बनता जो करे नीत दर्शन
आदि अनादि अनामय तुम माँ अविनाशी ।
माँ तुम हो अविनाशी ।
अटल अनत अगोचर अज आनंद राशि ।।
नौ दुर्गाओं में मैया प्रथम तेरा स्थान
मैया प्रथम तेरा स्थान
रिद्धि सिद्धि पा जाताजो धरता तेरा ध्यान ।।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



