
मईया दौड़ी आयेगी Maiya Daudi Aayegi
सुख में दुःख में , मईया मेरी साथ निभायेगी,
दौड़ी आयेगी मईया जी दौड़ी आयेगी।
ना खाली कोई लौटा, माँ के इस द्वारे से,
सभी के काम बने , माँ के जयकारे से,
जय माता दी बोल जरा तू , रुक ना पायेगी,
भाव से जो भी भगत , माँ को मनाता है,
जीवन में सारी खुशी , वो माँ से पाता है,
हो चाहे गम के बादल माँ , सब ये हटाएगी,
हरीश की विनती है , माँ रख लेना चरणों में,
रहूं में मगन सदा , माँ तेरे भजनों में,
मेरे गुण अवगुण को मईया , पल में मिटाएगी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



