
Maiya Hame Bha Gayo Tero Bajrangi Lyrics in Hindi and English. मैया हमें भा गयो तेरो बजरंगी |
मैया हमें भाय गये तेरो बजरंगी
तेरो बजरंगी री बड़ो सत्संगी
तेरो बजरंगी री बड़ो सत्संगी मैया हमें भाय गये तेरी बजरंगी
बनके मदारी शंकर जी आये
शंकर जी आये शंकर जी आये
ठुमके लगा गये तेरा बजरंगी
ठुमके लगा गये तेरा बजरंगी मैया हमें भाय गये तेरी बजरंगी
सीता की खोज हम जो लगे थे
हम जो लगे थे हम जो लगे थे
काम बड़ा आ गये तेरा बजरंगी
काम बड़ा आ गये तेरा बजरंगी मैया हमें भाय गये तेरी बजरंगी
मुदरी दे के लंका में भेजा
लंका में भेजा मैया लंका में भेजा
अरी लंका जला गये तेरो बजरंगी
लंका जला गये तेरो बजरंगी मैया हमें भाय गये तेरी बजरंगी
बूटी संजीवन ये लेने को भेजा
लेने को भेजा री पर्वत पे भेजा
अरी जिंदगी बचाय गये तेरो बजरंगी
अरी जिंदगी बचाय गये तेरो बजरंगी मैया हमें भाय गये तेरी बजरंगी
सीता ने एक दिन भोजन कराया
भोजन कराया मैया भोजन कराया
भोला बन खा गये तेरो बजरंगी
कमल खिला गये तेरा बजरंगी
कमल खिला गये तेरा बजरंगी मैया हमें भाय तेरी बजरंगी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




