
ममता मई माँ हे जगदम्बे ,
मेरे घर भी आ जाओ ।
भाग्य उदय हो जाये हमारा ,
अपने दरश दिखा जाओ ।।
देर करो ना आज भवानी ,
सफल करो माता जिंदगानी ।
मेरे मन को निर्मल कर दो ,
भक्ति भाव जगा जाओ ।।
तरस रहे है नैन हमारे ,
बाट निहारत साँझ सकारे ।
दीप द्वारे रख मै बैठी ,
अपनी ज्योत जगा जाओ ।।
ये बेनाम शरण तेरी आई ,
हम पर भी माँ हो करुनायी ।
आँगन बिन माता लागे सुना ,
अमृत रास बरसा जाओ ।।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

