
Radhe Tere Charno Ki Dhool Jo Mil Jaye, राधे तेरे चरणों की
श्यामा तेरे चरणों की,
राधे तेरे चरणों की,
अगर धूल जो मिल जाए ।
सच कहता हूँ मेरी
तकदीर बदल जाए ॥
सुनता हूँ तेरी रहमत,
दिन रात बरसती है ।
एक बूँद जो मिल जाए,
दिल की कली खिल जाए ॥
यह मन बड़ा चंचल है,
कैसे तेरा भजन करूँ ।
जितना इसे समझाऊं,
उतना ही मचल जाए ॥
श्यामा इस जीवन की
बस एक तमन्ना है ।
तुम सामने हो मेरे और
प्राण निकल जाए ॥
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




