
Sari Duniya Mein Ek Hi Nara Hai
जय जय जय श्री राम
सारी दुनिया में एक ही नारा है
राम भक्त ही हनुमत को प्यारा है
हो ओ ओ ओ ओ…
अवध बिहारी दशरथ नंदन
जिस पर कृपा कर देते है
अंजनी लाला बजंरग बाला
उसका संकट हर लेते है
राम भक्तो का हनुमत सहारा है
वीर महाबली को पाना है
तो प्रभु राम का ध्यान करो
राम से ही हनुमान मिलेंगे
राम जी का गुणगान करो
इनकी भक्ति का सार ये सारा है
राम कथा होती है जहां पे
वीर महाबली वहां रहते है
प्रेम भाव से बड़े छाव से
राम कथा को वो सुनते है
प्रभु रंग में रंगा अंजनी दुलारा है
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.





