
शिवजी की सुंदर नारी हो,
मैया मेरी पनिया भरन को जाये ।
धर लई दो दो घघरीया हो,
काहे की घघरी मैया, काहे की चुनरी,
काहे की लेस लगाई हो,
मैया मोरी पनिया भरन को जाये ॥शिवजी की॥
सोने की घघरी मैया, रूपा की चुनरी ,
रेशम डोर लगाई हो,
कौन पिता तेरो कौन महतारी ,
कौन की नार कहाई हो,
हिमाचल पिता मेरो, मैनावती महतारी ,
शिवजी की नार कहाई हो,
सुमर सुमर मैया तेरो जस गाये,
रखियो चरण चितलईयो हो ,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


