
जय बाबोसा जय बाबोसा,
पुकारो दिल से,
वो दौड़े आयेंगे,
ये एतबार है हमें,
तर्ज – ओ साहिबा ओ साहिबा।
सच्चे दिल से जो,
लेते है इनका नाम,
बाबोसा रहते है,
उनके संग सुबह शाम,
सच्ची लगन मन में,
गर हो दिल में विशवास,
बतलाओ फिर उसकी,
कैसे न पुरी हो आस,
हम हार जाए ये,
कभी हो नही सकता,
भक्त अगर दुख में,
बाबा सो नही सकता,
जैसे सीप में मोती,
है दीप संग ज्योति,
बाबोसा की वैसे,
हर भक्त संग प्रीति,
जो भी बुलाता है,
ये दौड़ा आता है,
दिल में बिठा ‘दिलबर’;
ये प्यार लूटाता है,
बाबोसा बदल देगा,
तेरी किस्मत की ये रेख,
सूरज भी कहता है,
तू दिल से बुलाके देख,
गायक – सुरेश रांका मदुराई।
रचनाकार – दिलीप सिंह सिसोदिया ‘दिलबर’।
नागदा जक्शन, म.प्र. 9907023365
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



