
श्याम का नाम जपता जा Shyam Ka Naam Japta Ja
चलता जा तू चलता जा
तू मान ना लेना हार
तेरा रस्ता देख रहा है
सांवलिया सरकार
श्याम का नाम जपता जा
तू बस गुणगान करता जा।।
रट रट श्याम श्याम
भज भज श्याम श्याम
खोल के मुख दरवाजा
जग का परम ज्ञान
बस यही श्याम नाम
श्याम शरण में आजा।
रस्ते भर तू सोचता आया
क्या खोया क्या पाया है
किस्मत वाला है जो तुझको
इसने गले लगाया है
ऐसा प्रेम बना लो
बंद आँखों से हो दीदार
जिस चौखट पर तू आया है
वहां कभी भी हार नहीं
मिलता है सम्मान यहाँ पर
मिलता है परिवार यहीं
नाम मिला है धाम मिला है
अब किसकी दरकार
अरी बावली प्रेमी बनकर
श्याम भजन में झूम ले
सच्चा सुख श्री श्याम चरण है
इस चौखट को चूम ले
चंदा जब तक चलें ये सांसें
होता रहे दीदार
मेरा छूटे ना दरबार
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

