
किरपा खुब करी है आज तो नाथो के नाथ जी
सबको दर्शन देने निकले श्री जगन्नाथ जी
संग मे बहन सुभद्रा और है बलदाउ साथ जी
१ इन के दर्शन से भगतो जीवन सुधार लो
मन मोहक रूप इनका दिल मे उतार लो
तीनो लोक में ठाठ निराले इनके वाह क्या बात जी
२ दुनिया चलाने वाले रथ पर सवार है
इनके चरणो की धुली भरती भंडार है
करलो स्वागत इनका इनसे करलो मन की बात जी
३रखना जगदीश भगवन हम सब का ध्यान तुम
भगतो के पालन हारे हम सब के प्राण तुम
देदी किस्मत ने हम भगतो को निर्मल सोगात जी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



