Skip to content

अंजनी के लाला अपने भक्तों की अब तो लेलो खबरिया

20
॥ श्री ॥

तर्ज - कलियर के राजा कभी किरपा नजरिया

अंजनी के लाला अपने भक्तों की अब तो,

लेलो खबरिया रे, ओ बजरंग बाला ।

‘कृष्णा’ भी आया तेरे दर का पूजारी

हम सब आये तेरे दर पे सवाली,

देदो डगरिया रे, ओ बजरंग बाला ।

अंजनी के लाला...

लांघ समुद्र के लंका जलाए, माँ सीता की खबर ले आए ।

कुटिया वीभीषण की तुमने बचा दी,

लिक्खा था राम नाम रे, ओ बजरंग बाला ।

मेघनाद के शक्ति बाण से, मूर्छित लक्ष्मण थे ।

समझ ना आई संजीवन तो तुमने,

पर्वत उठाय लियो रे, ओ बजरंग बाला ।

कृष्णा भी आया...

माँग सिंदूरी देखे सिया की, पूछे मतलब रे ।

सोचा श्री राम जी को कैसे रिझाऊँ,

हो गए लाल लाल रे, ओ बजरंग बाला ।

हाँथों में खंजरी पाँव में घुँघरू, मस्त मगन भए रे ।

राम नाम की धुन में ओ बाबा

झूमे नगरिया रे, ओ बजरंग बाला

झूमे नगरिया सारी झूमे नगरिया

शैर-1

ना ही गिनकर के दिया,ना ही तौल करके दिया

मेरे बाबा ने जिसको भी दिया दिल खोलकर के दिया

शैर-2

मैंने सब कुछ पाया है तुमको ही पाना बाकी है

घर में मेरे कमी नही बस तेरा आना बाकी है

शैर-3

किरपा ऎसी करो की जिंदगी में ये मकाम आए

जब भी लब खोलूँ तो बाबा तेरा ही तो नाम आए

शैर-4

दौलत छोड़ी दुनिया छोड़ी सारा खजाना छोड़ दिया

मैंने तेरे प्यार में बाबा सारा जमाना छोड़ दिया

दरवाजे पर लिक्खा जबसे नाम बजरंग बाबा का

मुसीबतों ने मेरे घर में आना ही अब छोड़ दिया

स्वर/लेखक - कृष्ण कुमार गौतम

संपर्क - 8109631564

॥ जय हो ॥

हिंदी · Read on Bhajan Baan

Share this bhajan with your family

Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

Sponsored
Devotional partner
Advertisement

About this bhajan

Meaning, tradition and how to sing it

अंजनी के लाला अपने भक्तों की अब तो लेलो खबरिया is a bhajan dedicated to Hanuman Ji, sung in homes, temples, and community sabhas across India.

The bhajan opens with the line "Anjanii ke laalaa apane bhakton kii ab to,", a verse devotees often recite while lighting the evening lamp or gathering for kirtan.

On this page you can read the complete lyrics in Hindi (Devanagari), Hinglish (Roman transliteration), English translation. Use the language toggle above to switch scripts, adjust the font size for comfortable reading, and save the bhajan to revisit during your next sabha or solo practice.

If you enjoy this composition, explore more bhajan bhajans below. Each one is curated to help you build a devotional reading list that suits your tradition, mood, and occasion.

More bhajans you may like

See all