
अति सुन्दर दो नाम साईं जी के,
अति सुन्दर दो नाम,
ये सुख सागर सुख धाम है,
साई राम कहो या श्याम,
तर्ज – रट ले हरी का नाम।
इक तो दिल में प्रेम जगाए,
दूजा सारे कष्ट मिटाए,
ये सबका करे कल्याण रे,
है दोनों ये घट घट वासी,
शुभग सुखद आनंद प्रकाशी,
मिटे भजन से कष्ट तमाम,
शबरी के झूठे बैर जो खाए,
ब्रज में माखन चोर कहाए,
सदा भक्तो का रखते है ध्यान ये,
राम का नाम है मंगलकारी,
कृष्ण कन्हैया भव भयहारी,
सभी प्राणी है इनके गुलाम रे,
अजर अमर है ये अविनाशी,
परम मनोहर श्री शुभ राशि,
सदा जपते रहो सुबहो शाम रे,
पात्र बने वो ब्रम्हज्ञान का,
भजन करे जो कृष्ण राम का,
मिल जाएगा मुकाम रे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

