
अवध में आए मेरे राम,
बधाई सारे भक्तों को,
अवध मे आये मेरे राम,
बरसों बाद ये शुभ दिन आया,
सब भक्तों का मन हर्षाया,
सफल हुआ ये काज,
अवधपुरी की नगरी प्यारी,
झुम रहे है सब नर नारी,
हर्ष हुआ है अपार,
हर घर में और सारे जगत में,
नगर नगर और डगर डगर में,
खुशियाँ छाई है अपार,
गीत एवं स्वर – दिनेश शर्मा।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



