
आ जाओ प्रभु आ जाओ आकर दरश दिखा जाओ
आ जाओ प्रभु आ जाओ,
आकर दरश दिखा जाओ।।
तर्ज – घर आया मेरा परदेसी।
भटक भटक कर हार गया,
प्रभु जी मुझ पर करो दया,
मेरा साथ निभा जाओ,
समझ ना आए कोई डगर,
जाऊं इधर या जाऊं उधर,
मुझको राह दिखा जाओ,
अब तो धीरज छूट गया,
मैं तो पूरा टूट गया,
आकर धीर बंधा जाओ,
लोग कहे तुम आते हो,
चमत्कार कर जाते हो,
फिर इतिहास रचा जाओ,
‘बिन्नू’ बाट उडीक रहा,
श्याम सुनो अब मेरा कहा,
सिर पर हाथ फिरा जाओ,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


