
आ राधे तुझको सजा दूँ
आ राधे तुझको सजा दूँ
तर्ज़- साँवली सूरत पे मोहन
आ राधे, तुझको सजा दूँ, तेरे कान्हा के लिए ॥
तेरे कान्हा, के लिए, तेरे श्यामा, के लिए ॥
आ राधे, तुझको सजा दूँ, तेरे कान्हा...
माथे राधे के, टीका सोहे, माथे राधे के, बिंदिया सोहे ॥
आ राधे, गज़रा लगा दूँ, तेरे कान्हा के लिए ॥
कान राधे के, कुण्डल सोहे, कान राधे के, झुमका सोहे ॥
आ राधे, नथनी पहना दूँ, तेरे कान्हा के लिए ॥
हाथ राधे के, कँगना सोहे, हाथ राधे के, चूड़ा सोहे ॥
आ राधे, मेहंदी लगा दूँ, तेरे कान्हा के लिए ॥
पैर राधे के, पायल सोहे, पैर राधे के, बिछुवे सोहे ॥
आ राधे, महावर लगा दूँ, तेरे कान्हा के लिए ॥
अंग राधे के, साड़ी सोहे, अंग राधे के, लंहगा सोहे ॥
आ राधे, चुनरी उड़ा दूँ, तेरे कान्हा के लिए ॥
चरण श्याम के, मीणा सोहे, चरण श्याम के, ढोलक सोहे ॥
आ राधे, मैं भजन सुना दूँ, तेरे कान्हा के लिए ॥
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




