
आई है शिव रात्रि मनवा जप शिव नाम,
पार्वती शिव पूजा करने भक्तो चलो शिव धाम,
शिव विवहा की पावन रात्रि शिव लीला गुण गाये,
पारवती की माह तपस्या पर शिव जी अपनाये,
अर्धांगनी बनी देवी माँ श्रिस्ति करे परनाम,
पारवती शिव के विवहा पर मन से जो भी मांगो,
इन से आशीर्वाद से मिले जो चाहो वो पाओ,
बड़े ही दानी दाता शम्भू भजमन सुबहो शाम,
जगजनी जगदबा पारवती जगत पिता त्रिपुरारी,
भक्ति भाव से पूजन करले शिव है मंगलकारी,
शिव चरणों में शीश झुकाओ बने गे बिगड़े काम,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
