
आजा मेरे सांवरे देख मेरे हालात
आजा मेरे सांवरे,
देख मेरे हालात,
तेरे बिना ओ कन्हैया,
किससे कहे दिल की बात,
दे दे अपने प्रेम की,
मुझको भी सौगात,
तर्ज – क्या करते थे साजना।
हार गई हूँ बाबा मैं सबसे,
देखि हकीकत मैंने जबसे,
सुनले कन्हैया मेरी अरज भी,
रो रो पुकारूँ तुझको मैं कबसे,
दिल में मेरे दर्द भरा,
जख्म है ये बिलकुल हरा,
आँखों में भरी बरसात,
धन दौलत थी पास जो मेरे,
तब थे सारे रिश्ते सुनहरे,
जब आई मुझ पर भी कुर्बत,
सबने दिखाए असली चेहरे,
ठुकरा दिया सबने मुझे,
मन के हर दिप बुझे,
मेरी कुछ भी नहीं औकात,
अब तो कन्हैया राह दिखा दे,
मुझ पर मोरछड़ी लहरा दे,
मैं भी बनु अब सबका सहारा,
मन पर अपना पहरा लगा दे,
सेवा करू सबकी प्रभु,
दर्दो गम सबके हरु,
सुन ‘राशि’ के जज्बात,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
