
आधार हो एक तेरा आस एक तेरी,
ऐसी किरपा मुझपे भी हो प्रभु तेरी,
तेरी किरपा से स्वामी मुझे ये लगन लगी है,
सत पथ की राह टेडी मची मन में खल बलि है,
मिट जाये सब अँधेरा मिल जाये राह तेरी,
करू निज कर्म जगत में लेकर के नाम तेरा,
दिल में हो याद तेरी मन में हो ध्यान तेरा,
समजू तेरे इशारे बाते हो तुमसे मेरी,
तेरा नाम लेके सोउ तेरा नाम लेके जागू,
सपनो में श्याम सूंदर झांकी तुम्हारी पाउ ,
होगा सफल ये नर तन पा कर के प्रीत तेरी,
हसने लगे ये दुनिया तेरा प्यार किस कदर हो,
दुनिया की हरकतों का अब मुझपे ना असर हो,
धुंडु सदा मैं तुझको कर आंखे बंद मेरी,
इतना करीब करलो सिर्फ तुम्ही तुम्ही तुम हो,
तेरे नाम से सुरु हो तेरे नाम पे ख़तम हो,
ये सिलसिला न टूटे हो जाये जीत तेरी,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



