
आधार हो एक तेरा,
आस एक तेरी,
ऐसी कृपा मुझपे भी,
हो प्रभु तेरी।।
तर्ज – लो आ गई उनकी याद।
तेरी कृपा से स्वामी,
मुझे ये लगन लगी है,
सत पथ की राह टेढ़ी,
मची मन में खलबली है,
मिट जाए सब अँधेरा,
मिल जाए राह तेरी,
आधार हो इक तेरा,
करूँ निज करम जगत में,
लेकर के नाम तेरा,
दिल में हो याद तेरी,
मन में हो ध्यान तेरा,
समझूँ तेरे इशारे,
बातें हो तुमसे मेरी,
तेरा नाम लेके सोऊँ,
तेरा नाम लेके जागूँ,
सपनो में श्याम सुन्दर,
झांकी तुम्हारी पाऊं,
होगा सफल ये नर तन,
पा कर के प्रीत तेरी,
हंसने लगे ये दुनिया,
तेरा प्यार इस कदर हो,
दुनियां की हरकतों का,
अब मुझपे ना असर हो,
ढूंढूं सदा मैं तुझको,
कर आंखे बंद मेरी,
इतना करीब कर लो,
सिर्फ तुम ही तुम ही तुम हो,
तेरे नाम से शुरू हो,
तेरे नाम पे खतम हो,
ये सिलसिला ना टूटे,
हो जाए जीत तेरी,
गायक – संजू जी शर्मा।
प्रेषक – निलेश मदनलाल जी खंडेलवाल।
धामनगांव रेल्वे। 9765438728
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
