
हैं सारे जग के रखवाले
हैं सारे जग के रखवाले कन्हैया राधिका रानी,
मेरे नैनों के हैं तारे कन्हैया राधिका रानी ॥
कहो प्यारे कहाँ जायें, भुलाकर अब शरण तेरी,
चरण रज में ही रख लो तुम, कन्हैया राधिका रानी॥
मेरे नैनों के हैं तारे.....
मेरे हो तुम तुम्हारा मैं, यही बस बात काफी है,
तुम्हारा ही है ये जीवन, कन्हैया राधिका रानी॥
उबारे अनगिनत पापी, उद्धारे कई अधम हमसे,
बिसारे हो क्यों पन अपना, कन्हैया राधिका रानी॥
ना हो कुछ मान अब मन में, बस इतनी मान लो मेरी
अह्म् सब दिल से मिट जायें, कन्हैया राधिका रानी॥
दीवाने बन गए तेरे, तो फिर दुनिया से क्या मतलब,
तेरी गलियों में आ बैठे, कन्हैया राधिका रानी॥
ना जब तक श्याम अपनायें, किशोरी ना करे करूणा
पुकारे जायेंगें हर पल, कन्हैया राधिका रानी॥
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

