
आना हमारी अटारी मेरे बांके बिहारी,
मेरे ससुर काडर मत करना,
वो तो बुढा अनाड़ी मेरे बांके बिहारी,
मेरे सासु जी का डर मत करना,
वो तो है बुढिया विचारी मेरे बांके बिहारी,
मेरे जेठ जी का डर मत करना,
वो तो गया है ससुराली मेरे बांके बिहारी,
मेरे जेठानी का डर मत करना,
उसकी अलग है आतारी मेरे बांके बिहारी,
मेरे देवर जी का डर मत करना,
उसपे है मर्जी हमारी मेरे बांके बिहारी,
मेरे पिया जी का डर मत करना,
वो तो है तेरा पुजारी मेरे बांके बिहारी,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



