
दरबदर जो भटक रहे है,
और कहां वो जाएंगे,
काम तो श्याम ही आएंगे,
कुल जगत में श्याम के जैसा,
कोई भी दातार नहीं,
श्याम के रहते है इस दुनिया में,
कोई भी लाचार नहीं,
नहीं रुकेगा काम श्याम जब,
मोरछड़ी लहराएंगे,
काम तो श्याम ही आयेंगे,
बाल ना बांका हो सकता जब,
सर पे हाथ हो बाबा का,
हार नहीं सकता वो जिसको,
मिले साथ मेरे बाबा का,
बैठा बाबा खोल खजाने,
आएंगे सो पाएंगे,
श्याम धनी की चौखट पे है,
हर पल रहमत बरस रही,
श्याम के प्रेमी वो पा जाते,
जिसको दुनिया तरस रही,
दिल से याद करो बाबा को,
दिल से याद करो राजा को,
नीले चढ़ के आएंगे,
नाथ मिले तेरा साथ फिरूं मैं,
बन के बावरा खाटू में,
तेरी शरण में तेरे भजन में,
सारा जीवन काटूँ मैं,
बांधे रखना डोर प्रीत की,
वरना हम मर जाएंगे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


