
आपकी किरपा से घर,
संसार चलता है,
प्रेम से भोजन हमें,
दो वक्त मिलता है,
जबसे तेरी पूजा की है,
देखा ये अंजाम,
काम जो अटके पड़े थे,
बन गए वो काम,
करके तेरी नौकरी,
परिवार चलता है,
ना है चिंता ना फिकर है,
आपका है साथ,
छा गई जीवन में खुशियाँ,
बीती काली रात,
नाम से तेरे ये दिन,
उगता है ढलता है,
हम गरीबों का सहारा,
तू हमारा है,
नांव मेरी तू चलाए,
तो गुजारा है,
आपकी मर्जी बिना,
पत्ता ना हिलता है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




