
आया मैं आया बाबा मैं तो आया,
तुझे अपना हाल दिखाने,
सोई तकदीर जगाने,
तुझे दिल की आज सुनाने,
चरणों में ढोक लगाने,
कहते है लोग तुझे संकटहारी,
मेहंदीपुर वाला बाबा बड़ा बलकारी,
मेरे संकट दूर भगा दे,
चरणों से अपने लगा ले,
मेरे दिल में ज्योत जगादे,
मुझे अपना बाबा बना ले,
दीन जनों का बाबा काम बनेगा,
बाबा तुम्हारा डंका बजेगा,
इस निर्बल को अपना ले,
चरणों का दास बना ले,
हिवडे में जोत जगा दे,
मुझे अपना दरस दिखा दे
हमने तुम्ही से बाबा अरज लगाई,
तेरे पास आके मेरी आँख भर आई,
मेरे दिल में जोत जगा ले,
मेहंदीपुर मुझे बुला ले,
गायक – कन्हैया मित्तल जी।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

