
तेरा सजा दिया दरबार मैया आ जाओ,
मैया आ जाओ माँ आ जाओ…………
तेरे दर पर अकबर आया था,
सोने का छत्तर चढ़ाया था,
तूने नहीं किया स्वीकार मैया आ जाओ,
तेरे दर पर ध्यानु आया था,
उसने काट के शीश चढ़ाया था,
तूने कर दिया बेडा पार मैया आ जाओ,
तेरे दर पर हम भी आये है,
दर्शन की आशा लाये है,
हो मैया दे दो दर्शन आज मैया आ जाओ,
वो देखो मैया आने लगी,
भक्तों में मस्ती छाने लगी,
तेरी हो रही जय जय कार मैया आ जाओ,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



