
इतना कर दो करम खाटूवाले
इतना कर दो करम खाटूवाले,
मैं भी आया हूँ तेरी शरण में,
इतना कर दो करम.....
बिगड़ी हुई को तू ही बनाता,
सोइ किस्मत को तू ही जगाता,
ग़म का मारा हूँ मेरे कन्हैया,
मेरा जीवन ये तेरे हवाले,
हारे हुए को देता सहारा,
डूबे हुए को देता किनारा,
मांझी बन कर के आओ कन्हैया,
मेरी नैया है तेरे हवाले,
झूठी दुनिया है झूठा ज़माना,
सच्चा तेरा है दर का ठिकाना,
हाथ पकड़ो ये मेरा कन्हैया,
मेरा जीवन ये तू ही संभाले,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




