
इतना तो करना स्वामी, जब प्राण तन से निकले
Itana To Karana Svaami Jab Praan Tan Se Nikale lyrics
इतना तो करना स्वामी, जब प्राण तन से निकले
गोविन्द नाम लेके, गोविन्द नाम लेके
गोविन्द नाम लेके, तब प्राण तन से निकले
श्री गंगा जी का तट हो, जमुना का वंशीवट हो
मेरा सांवरा निकट हो, जब प्राण तन से निकले
पीताम्बरी कसी हो, छवि मन में ये बसी हो
होठों पे कुछ हसी हो, जब प्राण तन से निकले
जब कंठ प्राण आए, कोई रोग ना सताए
जम दर्शना दिखाए, जब प्राण तन से निकले
उस वक्त जल्दी आना, नहीं श्याम भूल जाना
राधे को साथ लाना, जब प्राण तन से निकले
इक भक्त की है अर्जी, खुदगर्ज की है गरजी
आगे तुम्हारी मर्जी, जब प्राण तन से निकले
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
