
इतनी कृपा सांवरे बनाए रखना
इतनी किरपा सांवरे बनाये रखना ।
मरते दम तक सेवा में लगाये रखना ।।
मैं तेरा तू मेरा कान्हा, तू राजी मैं राजी,
तेरे नाम पे लिख दी मैंने, इस जीवन की बाजी ।
लाज तुम्हारे हाथ है बचाए रखना,
हाथ जोड़ मैं करूँ प्रार्थना, भूल कभी ना जाना,
तेरे दर पे बना रहे बस, मेरा आना जाना ।
दिन पे दिन ये सिलसिला बढ़ाये रखना,
तेरे प्रेमियों में मन लगता, और कही ना लागे,
फीका फीका ये जग सारा, भजन भाव के आगे ।
भजनों की इस भूख को जगाए रखना,
जनम जनम तक तेरा मेरा, साथ कभी ना छूटे,
टूट जाए साँसों की लड़िया, तार कभी ना टूटे ।
गोदी में इस दास को बिठाए रखना,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




