
इस मतलब की दुनिया में
फ़िल्मी तर्ज - भला किसी का कर ना सको तो
इस मतलब की दुनिया में
कहीं मिलता सच्चा प्यार नहीं
देख बना कर श्याम को साथी,
इनसे सच्चा यार नहीं
भले ही मूरत बनकर कर बैठा,
पर है तेरे साथ खड़ा
आए संकट जब भी तुझ पर,
तुम से पहले श्याम लड़ा...
लौटा हो मायूस कभी कोई
यह ऐसा दरबार नहीं
जिसने शीश का दान दीया हो
उनको तुम क्या परखोगे
जो ना कृपा इनकी हो तो
पानी को भी तरसोगे..
मोह माया से रिझता हो यह,
ऐसा साहूकार नहीं
कहता राज के दुख मैं अपना,
धीरज ना खोना प्यारे
कहीं और ना जाना तुम बस,
इनसे ही कहना प्यारे
श्याम को जिसने जीत लिया,
कभी होती उसकी हार नहीं
ऐसे ही सुन्दर भजन आप निचे दी गयी सूचि में देख सखते है
गणेश जी के भजन
विट्ठलाचे अभंग मराठी
राधा कृष्ण के भजन
कृष्णाच्या गवळणी मराठी
शिव जी के भजन
गुरुदेव के भजन
माता रानी के भजन
दादाजी धुनिवाले के भजन
साईं बाबा के भजन
देश भक्ति गीत
राम जी के भजन
फ़िल्मी तर्ज पर भजन
हनुमान जी के भजन
बधाई गीत
आरति संग्रह
चालीसा संग्रह
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



