
चिंतन कर ले तू चिंता मैं हर लूंगा
चिंतन कर ले तू,
चिंता मैं हर लूंगा,
आएगी मुसीबत,
बाहों में भर लूंगा,
तर्ज – दिल का सुना साज।
भजन – चल भोले के द्वार।
लोगो की परवाह ना करना,
हंसकर ताने सह लेना,
मुझको भरोसा अपने प्रभु पे,
सबसे बस ये कह देना,
कष्टों को तेरे,
पल भर में हर लुंगा,
देर भले हो जाए लेकिन,
होती कभी अंधेर नहीं,
मेरे चाहने वालो से होता,
मेरा कभी भी बेर नहीं,
खुशियां ही खुशियां,
दामन में भर दूंगा,
इक विश्वास का धागा जिसने,
अपने दिल पे बांध लिया,
‘श्याम’ कहे सब छोड़ के जिसने,
केवल मुझको साध लिया,
दर्शन मेरे होंगे,
ऐसी नज़र दूंगा,
स्वर / रचना – श्याम अग्रवाल जी।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

