
माँ मेरा मन करता है...
एक बार दर पे बुला ले मेरा मन करता है,
काले काले बाल मैया के सिंदूर लाल लाल है,
माथे की बिंदिया बना ले मेरा मन करता है,
गोरा गोरा मुखड़ा मैया का आखे काली काली है,
आँखों का सुरमा बना ले मेरा मन करता है,
गोरी गोरी बाह मैया की चुडा लाल लाल है,
हाथो पे मेहंदी लगा ले मेरा मन करता है,
लाल लाल चोला मैया का चुनर लाल लाल है,
चुनर पे गोटा लगा ले मेरा मन करता है,
छोटे छोटे पैर मैया के पायल छोटी छोटी है,
पैरो पे महावर लगा ले मेरा मन करता है,
सोने सोने छोले मैया के हलवा सोना सोना है,
आ कर के भोग लगा ले मेरा मन करता है,
प्यारा है दरबार मैया का संगत प्यारी प्यारी है,
आकर के दर्श दिखा दे मेरा मन करता है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.





