
कर दो दया दृष्टि,
सब पर भवानी,
हे मात मेरी हे मात मेरी,
आए शरण में,
हम दुःख से हारे,
तर्ज – श्री कृष्ण गोविन्द हरे।
हमको भरोसा है बस तुम्हारा,
संकट मिटा दो माँ तुम हमारा,
चिंतन करुँ मैं हरदम तुम्हारा,
सबसे पावन नाम तिहारा,
मुझपे करो माँ करुणा का साया,
तुम चिंतापूर्णि तुम चिंता हरती,
जो दर पे आए तुम झोली भरती,
मैं भी खड़ी हूं मां तेरे द्वारे,
अंखियां ये मेरी तुमको निहारे,
उपकार मुझ पर इतना मां कर,
तुम नैना देवी तुम ही मां ज्वाला,
नाम से तेरे जग में उजाला,
मेरे ह्रदय में ज्योति जगाओ,
अंधकार जीवन का तुम मिटाओ,
अपना मां दर्शन हमको दिखाओ,
चरणों में अपने मुझको बिठालो,
आंचल में अपने हमको छुपा लो,
अवगुण हमारे सारे विसारो,
मेरी ओर भी माँ अब निहारो,
दाती ये सागर तुझको पुकारे,
जय-जय अम्बे जय-जय अम्बे,
जय जगदम्बे जय जय अम्बे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.





