
कर दो साईं हम पर रहमों करम,
तेरा नाम भूले ना,
जन्मों जनम,
करदो सांई हम पर रहमो करम।।
तर्ज – बहुत प्यार करते है।
शिरडी में है बाबा धाम तुम्हारा,
लगता है हमको स्वर्ग से प्यारा,
शिरडी में आयेगे हम,
जब तक है दम,
सबका है मालिक सांई बाबा हमारा,
सांई नाम से ही चलता मेरा गुजारा,
जीवन मे खुशिया आई,
मिटे सारे गम,
कैसे करूँ में बाबा तेरा शुक्रराना,
‘दिलबर’ दिया जो तूने ये नजराना,
‘वैष्णवी’ को प्यार तुम्हारा,
मिले हर दम,
लेखक / प्रेषक – दिलीप सिंह सिसोदिया दिलबर।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.





