
मिलेगा साँवरिया बजेगी बाँसुरिया
जनम, अनमोल रे, तूँ राधे राधे, बोल रे ॥
जो कोई बोले, राधा राधा ।
मिट जाए, जीवन की बाधा ॥
प्रेम रस, घोल रे ॥
तूँ राधे राधे, बोल रे ॥
मिलेगा साँवरिया, बजेगी...
आदि शक्ति, श्री राधा रानी ।
महिमा जिनकी, वेद बखानी ॥
हृदय के पट, खोल रे ॥
रास रचाए, कृष्ण कन्हईया ।
मुरली बजाए, रास रचईया ॥
बजन लागे, ढोल रे ॥
राधा रानी को, मन में बसाओ ।
ऑंखें मूँद के, दर्शन पाओ ॥
तूँ मन की, ऑंखें खोल रे ॥
बड़ी दयालु, कुँवर किशोरी ।
विनती चरण, कमल मे मोरी ॥
बजे ढप, ढोल रे ॥
राधे श्याम, मनोहर जोड़ी ।
नाम सुधा, बरसे चहुँ ओरी ॥
नाम रस, घोल रे ॥
जय जय श्री राधे श्याम
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

