
करते सबका बेड़ा पार बाबा बजरंग बलधारी
करते सबका बेड़ा पार,
बाबा बजरंग बलधारी,
सीताराम के आज्ञाकारी,
मेरे बालाजी,
ओ बजरंग बालाजी,
पर्वत हाथ में उठा के लाए,
बजरंग बलदायी,
राम को धीर बंधाई,
भाई लखन की जान बचाई,
भोले बाबा के अवतारी,
राम भक्त हनुमान के जैसा,
होगा भक्त कोई ना,
राम सिया का दरश कराया,
इसने चिर के सीना,
जय हो बजरंग बलधारी,
वीर बलि के द्वार से कोई,
खाली हाथ ना जाए,
उसको भी अपनाते बाबा,
जिसको जग ठुकराए,
ऐसे दानी है उपकारी,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


