
परदे में बैठे बैठे
परदे में बैठे बैठे,
यूँ ना मुस्कुराइये,
आ गए तेरे दीवाने,
जरा परदा हटाइए।।
परदा तेरा हमे नही,
मंजूर सांवरे,
बैठा है छुप के दीवानो से,
क्यों दूर सांवरे,
मैं भी तो आया दो कदम,
ज़रा तुम भी बढ़ाइए,
हम चाहने वाले हैं तेरे,
हमे है तुमसे मोहब्बत,
कर दो करम ज़रा दिखा दो,
अब सांवरी सूरत,
प्यासी निगाहे दीद की,
जरा नजरे मिलाइए,
तेरी इक झलक को प्यारे,
मेरा अब दिल बेकरार है,
दीदार की तमन्ना मुझे अब,
तेरा इंतजार है,
रह रह के हमे इस तरह,
यूँ न सताइए,
तू ही जिंदगी है बंदगी,
तू ही आरजू हमारी,
अरमान मेरे दिल का करो,
पूरा बांके बिहारी
‘चित्र विचत्र’ को अपने प्रेम का,
पागल बनाइये ,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
