
कलयुग में शनिदेव की महिमा महान है
कलयुग में शनिदेव की,
महिमा महान है,
बदले समय की चाल जो,
ऐसा तूफान है,
कलियुग में शनिदेव की,
दृष्टि दया की हो अगर,
उसको बना दिया,
दुनिया में उसके नाम का,
सिक्का चला दिया,
ये न्याय के है देवता,
किरपा निधान है,
घनघोर आँधियों में भी,
कोई फिकर नहीं,
जब साथ हो रवि तनय,
कोई भी डर नहीं,
ये है दया की मूर्ति,
करुणा की खान है,
दुःख दर्द जो आए कभी,
इनको पुकार लो,
शनिदेव को मना के तुम,
जीवन संवार लो,
‘नरसी’ ये जिंदगी बने,
जन्नत समान है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


