
कान्हा ना भुलाना हमको ना भुलाना
कान्हा ना भुलाना,
हमको ना भुलाना,
मेरे घर में तुम सदा आते रहना,
तेरा है परिवार तू संग में रहना,
छोटा सा परिवार है मेरा,
छोटा सा संसार है,
मेरे सिर पे हाथ हो तेरा,
बस इतनी दरकार है,
इससे ज्यादा कान्हा,
तुमसे क्या कहना,
तेरा है परिवार,
तू संग में रहना,
किसको क्या बतलाऊ मैं,
किसके द्वारे जाऊ,
तुझको अपने दिल की सुना के,
चैन बड़ा मैं पाऊ,
जो कहना बस तेरे,
आगे ही कहना,
कुछ भी अगर देना साँवरिया,
मुझको इतना देना,
मेरे इस परिवार के सिर पे,
अपना हाथ रख देना,
कहे ‘पवन’ के बार बार,
ये ही कहना,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.





