
काल की विकराल की,
त्रिलोकेश्वर त्रिकाल की,
भोले शिव कृपाल की,
करो रे मंगल आरती,
मृत्युंजय महाकाल की,
बाबा महाकाल की,
ओ मेरे महाकाल की,
पित पुष्प बाघम्बर धारी,
नंदी तेरी सवारी,
त्रिपुंडधारी हे त्रिपुरारी,
भोले भव भयहारी,
शम्भू दिन दयाल की,
तीन लोक दिगपाल की,
कैलाषी शशिभाल की,
डमरू बाजे डम डम डम,
नाचे शंकर भोला,
बम भोले शिव बमबम बमबम,
चढ़ा भंग का गोला,
जय जय ह्रदय विशाल की,
आशुतोष प्रतिपाल की,
नैना धक धक ज्वाल की,
आरत हारी पालनहारी,
तू है मंगलकारी,
मंगल आरती करे नर नारी
पाएं पदारथ चारि,
कालरूप महाकाल की,
कृपासिंधु महाकाल की,
उज्जैनी महाकाल की,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



