
किया श्याम से जो वादा मिलने का
किया श्याम से जो वादा,
मिलने का,
मैं वादे को निभाने आ गई,
ये ना मौका है अब चुकने का,
मैं सबको बताने आ गई,
देखे – वादा करके मोहन नहीं आया।
खाटू मंदिर के बाहर दरवाजे पर,
इंतजार में खड़ा था मेरा गिरधर,
सब्र हुआ ना सांझ ढलने का,
झलक मैं तो पाने आ गई,
जबसे हुई मुलाकात बंसी वाले से,
मेरे जीवन हो गए उजाले से,
क्या सबब ये दिल मचलने का,
पहेली सुलझाने आ गई,
मनमोहन के मन को जो भा गई,
‘अंजलि’ की दुआ काम आ गई,
लिखा किस्मत में नहीं टलने का,
‘सरल’ समझाने आ गई,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

