
किशोरी तेरा बरसाना लगे जान से प्यारा
Kishori Tera Barasaana Lage Jaan Se Pyaara lyrics
किशोरी तेरा बरसाना लगे जान से प्यारा,
देख नजारा बरसाने का झूम उठे जग सारा,
बरसाने के रंग महल में नित किशोरी निवास,
अष्ट सखी श्री भानु नंदनी करती रास बिलास,
महिमा अप्रम पार किशोरी गूंजे जय जय कारा,
खोर सांखरी मोर कुटी गहवरवन पिल्ली पोखर,
रस अमृत और तृप्त प्रेम के बने है प्रेम सरोवर,
मान गनी और तान गणि का लीला रस में प्यारा,
ब्रह्मा आँचल पर्वत पर सोहे लाडली सूंदर धाम,
नित दिन मुरली सुनाने आवे बरसाने घनश्याम,
मधुर मधुर बरसाने बरसे मधुर रस धारा,
भक्ति रस शृंगार प्रेम का धाम तेरा बरसाना,
संतो भक्तो राषिक जनो का मन भावन ये ठिकाना,
कहे मधुप ये तेरा बरसाना तीन लोक से प्यारा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

